खागा। रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई।
इधर घटना के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक कोतवाली खड़ी कराई है। कई घंटे बाद शव की पहचान हो सकी।
थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना निवासी जमील (52) पुत्र फरीद साइकिल से खागा के हरदों गांव बेटी के घर जा रहे थे।
खागा कोतवाली के उमरा मोड़ के पास एक करीब 50 साल का व्यक्ति साइकिल से सब्जी लेकर आ रहा था। पीछे से साइकिल में पल्सर सवार युवक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर साइकिल सवार सिर के बल हाईवे पर गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। तो युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्च्युरी में रखवाया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की गई है।
आसपास गांव के चौकीदारों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान हरदों से गांव के कुछ लोग खोजबीन करते कोतवाली पहुंचे।
फोटो के जरिये परिजनों ने जमील की पहचान की। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन से बेटी के घर में रह रहे थे। घर से दोपहर को सब्जी लेने निकले थे।
तभी रास्ते में हादसा हुआ। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि बाइक के चालक का पता लगाया जा रहा है।
सड़क हादसों में दो घायल
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सर्वेश पाल (30) निवासी ब्राम्हनपुर थाना जाफरगंज गंभीर रुप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। इधर धाता थाना क्षेत्र के बाईपास पर रामबाबू (35) निवासी बैर्राव थाना खखरेरू रविवार शाम अनियंत्रित होने से रोड पर गिरे। वह कौशांबी से घर आ रहा था। धाता सीएचसी से जिला अस्पताल को रेफर किया गया है।