फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापरवाही में जोनिहा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कार से किशोरी को लेकर भागने के दौरान साले समेत तीन को कुचलकर मारने के मामले में जोनिहा चौकी प्रभारी अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कानपुर यशोदा नगर सैनिक चौराहा निवासी रामप्रसाद सोनी की 16 वर्षीय पुत्री अपनी मां सुनीता की 2022 में मौत के बाद से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बा निवासी मौसी गीता सोनी के घर में रह रही थी। यहां से कुछ दिन पहले किशोरी को उसका बहनाेई फरीदपुर निवासी दीपक सोनी घुमाने के बहाने से ले गया था। दीपक किशोरी को घर छोड़ने नहीं गया था।

घटना से कुछ घंटे पहले शिकायत पर रविवार को जोनिहा चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के दौरान हंगामा भी हुआ था। इसमें आरोपी बहनोई और किशोरी भी मौजूद थी। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने के बजाय कोर्ट में कस्टडी तय होना बताकर दोनों पक्षों को चौकी से टरका दिया था। इसके बाद बहनोई दीपक ने पीछा करने पर जोनिहा निवासी साले सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम (26) व रिश्तेदार जाफरगंज थाने के बड़ी देवरी निवासी मनोज कुमार (18) व दोस्त जोनिहा निवासी अन्नू सोनकर (38) को कार से कुचलकर मार डाला था।
विज्ञापन


पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने चौकी में ही मामला निपटा दिया होता तो शायद घटना भी न होती। प्रकरण में चौकी प्रभारी अजीत सिंह की लापरवाही पाई। लापरवाही बरतने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चौकी प्रभारी कोे लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें