फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, छह लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग का अभियान सोमवार रात भी जारी रहा। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 ओवरलोड ट्रक पकड़े। सभी वाहनों का चालान कर करीब छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और ट्रकों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि चार ट्रक एआरटीओ टीम ने पकड़े, जबकि छह ट्रक उनकी निगरानी में गठित संयुक्त टीम ने पकड़े। सभी ट्रक निर्धारित सीमा से अधिक भार लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि देर रात तक चला यह अभियान सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। ओवरलोड वाहन न केवल सड़कों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि चालक और आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें