फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेंध लगाकर किसान के घर से दो लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में घर में सेंध लगाकर चोरों ने मंगलवार रात किसान के घर से नकदी, जेवर और घरेलू सामान पार कर दिया। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अस्ता गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह मंगलवार रात परिवार के साथ घर के बाहर टिन शेड के नीचे सोया था। घर के पीछे खेत की ओर से चोरों ने बीम के नीचे की कच्ची मिट्टी और फर्श हटाकर सेंध लगाई।
इसके बाद कमरे में रखे बड़े बक्से से सोने की झुमकी, सोने की माला, तोड़िया और अन्य जेवर, गैस चूल्हा, बटुआ, पीतल का करवा और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर कमरे का दरवाजा खोलने पर सामान बिखरा मिला। बक्से से जेवर और अन्य सामान गायब थे। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें