फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेंध लगाकर घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार रात किसान के घर में सेंध लगाकर चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

मड़ौली गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह किसान हैं। रात को खाने के बाद परिवार के साथ सोए थे। परिवार की सुबह नींद खुली। कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर सेंध लगाकर घुसे हैं। बक्से का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और दो लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें