फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता पति लौटा अब पत्नी की हालत बिगड़ी

Tue, 15 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औंग। नदी में कूदने की बात कहकर लापता हुई महिला कई घंटे बाद घर में मिली। इधर पुलिस के डर से भागा पति पत्नी के बीमार होने की सूचना पर रविवार रात घर लाैटा। उसने पत्नी को कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के दरियापुर बांगर के बाबूराम निषाद का पत्नी संगीता से शनिवार रात खाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद संगीता गांव से गुजरी पांडु नदी में कूदने की धमकी देकर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लापता हो गई थी। ग्रामीणों और पुलिस की काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं लगा था। वह रविवार सुबह घर में सोती मिली थी। पुलिस की दहशत के कारण पति लापता हो गया था। पत्नी के सुरक्षित होने की खबर पर पति रविवार शाम घर लौटा।
बाबूराम ने बताया कि पत्नी को पहले से पेट में पथरी की शिकायत थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें