फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापरवाही पर जेई निलंबित, लाइनमैन और एसएसओ बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। दो महीने के भीतर दूसरी घटना सामने आने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पहली घटना से सबक न लेने पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया। वहीं लाइनमैन और एसएसओ को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

22 जनवरी को सनगांव निवासी लाइनमैन शमशाद अहमद (25) की शिवराजपुर रोड पर पोल शिफ्ट करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन ने उपकेंद्र में शव रखकर हंगामा किया था। कार्रवाई के आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया था।
बुधवार को दूसरी घटना चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर अलीपुर गांव में हुई। यहां हाईटेंशन तार का फ्यूज वायर जोड़ते समय करंट लगने से मौहार निवासी लाइनमैन नोखेलाल (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि दोनों हादसे गलत तरीके से शटडाउन वापस लेने के कारण हुए। इस मामले में एसएसओ महेंद्र और जेई विवेक शर्मा को दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश ने बताया कि दोषी पाए जाने पर अवर अभियंता को निलंबित, लाइनमैन और एसएसओ को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें