फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आज आयोजित होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आज शनिवार को आयोजित होगी। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 7,460 छात्र परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आज शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज, पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, बद्री प्रसाद दुलीचंद उमराव इंटर कॉलेज अमौली, मिश्रीलाल मेवा लाल इंटर कॉलेज रनुपुर अमौली, जनक इंटर कॉलेज बकेवर, पीएम श्री जीआईसी फतेहपुर, पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह एचएनबी इंटर कॉलेज हुसैनगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज दनियालपुर, अशोक इंटर कॉलेज शाखा, बहुआ इंटर कॉलेज, सुखदेव इंटर कॉलेज खागा, श्री राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर, जनता इंटर कॉलेज छिवलहा, धाता इंटर कॉलेज धाता, पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज, पीएम श्री जीजीआईसी फतेहपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश ने बताया कि बैठक के दौरान संबंधितों को परीक्षा समय से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें