फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवक को विधायक बनाओ, मंत्री बनाएंगे हम- कल्लू

Mon, 23 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
एमएलसी व पूर्व मंत्री का स्वागत करते स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां विकास खंड के गांव लक्ष्मनपुर में नवनिर्वाचित एमएलसी कल्लू यादव ने रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि जनसेवक को विधायक आप लोग बनवाओ, मंत्री बनवाने का जिम्मा मेरा रहेगा। वैसे भी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर सपा बहुमत से आएगी। उसका जनहित का कार्य परचम बनकर लहराएगा।
विज्ञापन


यह आयोजन एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव के सम्मान समारोह में किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर से चुनाव अभियान शुरू कर दें। जनता को शासन के काम की जानकारी दें।

पूर्व मंत्री व बिंदकी से सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वह जाति, धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के बारे में सोचें। सपा सरकार प्रदेश को विकास के राह पर ले जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन दीपांकर यादव ने किया। इस अवसर पर बिंदकी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सियाराम यादव, रामबाबू यादव, प्रधान साधना देवी, शमीम, अनिरुद्ध यादव, परशुराम यादव, सुरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें