फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से लगी आग, चार घर जले

Mon, 23 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाफरगंज थाना के गांव कन्हैया के डेरा में रविवार को कूड़े के ढेर में चूल्हे की राख डालने से आग लग गई। देखते ही देखते चार घर चपेट में आ गए। धू-धू कर घरों के जलने से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण दमकल को सूचना देने के साथ आग बुझाने में डट गए।
विज्ञापन


दमकल गांव के अंदर रास्ते में पानी भरा होने की वजह से घुस नहीं सकी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसमें हनुमान, जगत, श्रीपाल, कुशल पाल, रामपाल के घरों की लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर बर्बाद हो गया।

आग से गृहस्थी का सामान जला- प्रेमनगर। क्षेत्र के दावतपुर गांव में रहने वाले किसान बदरुद्दीन के घर रविवार को आग लग गई। इससे 14 हजार नगदी समेत 50 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसान के मुताबिक घर के छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें