फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम हो गया अब आम

Wed, 18 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को ज्वालगंज तिराहे पर जाम में फंसे लोग हलाकान रहे। भारी वाहनाें से लेकर हल्के वाहनों की कतार लगी रही। हालत यह है कि लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन


जाम की समस्या शहर में आम बन गई है। हरेक दिन शहर में जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा जाम ज्वालागंज, वर्मा तिराहा, बाकर गंज, सदर अस्पताल तिराहे पर हरेक दिन जाम लगता है। जबकि सभी चौराहों पर पुलिस कर्मियों की पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है।

इसके बावजूद भी वाहन आड़ा तिरछा खड़े होने से  जाम का झाम बना रहता है। जाम का दंश सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों व देहात से आने वाले मुसाफिरों को झेलना पड़ता है। स्कूली बसों के जाम  में फंसने से घंटों देरी से बच्चे घर और स्कूल पहुंचते हैं। ज्वालागंज, बाकरगंज और सदर अस्पताल तिराहे पर हमेशा टेंपो आड़ा तिरछा खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें