फतेहपुर। रक्तदान के महादान के लिए सोमवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि 18 से 60 साल के स्वस्थ्य महिला, पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। 48 घंटे के अंदर शरीर में रक्त की पूर्ति स्वत: ही हो जाती है। उन्होंने शिविर से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।
फतेहपुर। रक्तदान को लेकर लोग बेवजह भ्रम न पालें और खुलकर रक्तदान करें। सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी का कहना है कि 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को टीका लग रहा है। इसलिए वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान करें। रक्तदान से संबंधित भ्रम दूर करने के लिए किसी भी चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी या दिक्कत नहीं आती है।