फोटो31- जेल वार्डर को प्रशस्ति पत्र देते जेल डीजी एसएन साबत
जेल वार्डर बिलाल ने शारीरिक दक्षता के तीन अवार्ड जीते
- जिला कारागार की ओर से वार्डर ने प्रतिभाग किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कारागार कार्मिक शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता में जेल वार्डर बिलाल ने तीन अवार्ड जीते हैं। डीजी जेल एसएन साबत ने वार्डर को अच्छा प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
लखनऊ डा. सम्पूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिला कारागार से बिलाल अहमद जेल वार्डर ने प्रतिभाग किया। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि वार्डर ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, 800 मीटर दौड़ में तृतीय व 1500 मीटर की दौड़ स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का भी पुरस्कार प्राप्त किया। समापन समारोह में डीजी जेल डा. एसएन साबत, आईजी कारागार जटाशंकर मिश्र ने वार्डर को ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया है।