फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेल प्रशासन ने सर्दी से बचाव के लिए 1600 कंबलों की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सर्दी बढ़ने से जिला कारागार में बंदियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन पर सोने वाले बंदियों के लिए कई कंबलों की आवश्यकता महसूस की गई है। इस वजह से जेल प्रशासन ने नैनी सेंट्रल जेल के लिए 1600 कंबलों की मांग भेजी है।
विज्ञापन

वर्तमान में जेल में लगभग 750 बंदी हैं। इनके लिए फिलहाल एक-दो कंबल ही उपलब्ध हैं। इससे सर्दी में ठिठुरने की संभावना बनी रहती है। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल पर्याप्त कंबल मौजूद हैं और जल्द ही अतिरिक्त 1600 कंबल मिल जाएंगे।
सर्दी से बचाव के उपायों के तहत जेल में बैरिकेड्स की खुली जगहों को मोटी पन्नी से ढक दिया गया है। साथ ही बंदियों को राहत देने के लिए अलाव भी जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें