बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के अढ़ावल गांव से मौरंग खदानों को जाने वाले मार्ग में जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी है। बुधवार को आठ घंटे जाम लगा रहा।
मौरंग की ढुलाई करने वाले वाहन ओवरलोड निकलते हैं। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढें हो गए हैं। सुबह 10 बजे अढ़ावल मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों का निकलना बंद हो गया। इससे अढ़ावल गांव से धनुवन, अहिरन डेरा, दुखी का डेरा जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा। चार पहिया और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ट्रैक्टर भी जाम में फंस गए। शाम छह बजे जाम हटा तब आवागमन सुचारू हो सका।
ग्रामीण मुकेश निषाद, सुरेश निषाद, रामभरोसे, सूरजपाल, जगपत, रामस्वरूप, सोहन कुमार ने कहा कि अढ़ावल के कई खंड से मौरंग ढुलाई होती है, जिसमें ओवरलोड वाहन खराब हो जाते हैं और जाम लग जाता है।