फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे जाम रहा बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-कानपुर हाइवे दूसरे दिन भी सात घंटे जाम रहा। दोनों ओर करीब पांच किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। कई रोडवेज बसें भी खड़ी रहीं। जाम इतना अधिक था कि बाइक व साइकिल सवार भी नहीं निकल सके।
विज्ञापन

मौरंग लदे ट्रकों के सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े होने से जाम की समस्या बनी हुई है। बुधवार रात को बंधवा मोड़ व ललौली के बीच में वाहनों के खड़े होने से रात करीब 11 बजे जाम लग गया।
यमुना नदी के चिल्लापुल से बंधवा तक वाहन लाइन से खड़े रहे। सुबह छह बजे तक वाहनों की कतार लग गईं। भोर पहर बांदा से कानपुर जाने वाली रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सात घंटे बाद खुलवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें