फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत व्यवहार-मारपीट में छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 19-53-35

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर/चौडगरा। चौडगरा चौकी में तैनात तीन सिपाहियों के बीच आपस में मारपीट हो गई। मामले की जानकारी पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। रिपोर्ट एसपी दी गई। इसी तरह, औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों पर एक व्यक्ति से अभद्रता करने का आरोप लगा है। एसपी ने इस मामले की भी जांच कराई। गुरुवार शाम रिपोर्ट मिलने पर चौकी प्रभारी और इन पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र की चौडगरा चौकी में हेड कांस्टेबल जय सिंह पटेल, बजरंग बहादुर सिंह व सिपाही भूपेंद्र सिंह तैनात हैं। भूपेंद्र सिंह को छोड़कर अन्य दो की तैनाती मूल रूप से कल्यानपुर थाने में है लेकिन वह कई साल से चौकी में कार्यरत हैं। रात करीब 12 बजे ड्यूटी को लेकर भूपेंद्र व जयसिंह के बीच झगड़ा हो गया। भूपेंद्र का आरोप है कि नशे में धुत जय सिंह ने उसके ऊपर पत्थर से हमला किया। इसमें बजरंग बहादुर भी कूद पड़े।
चौकी के अंदर मारपीट हुई तो स्थानीय लोगों को पता चला। सूचना पर इंस्पेक्टर कल्यानपुर चौकी पहुंचे और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे और मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर ने इस अराजकता की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में मलवां थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चौकी (सौरा चौकी) प्रभारी विपिन कुमार यादव, सिपाही प्रदीप कुमार धाकड़े व प्रदीप कुमार को भी लाइनहाजिर किया गया है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों ने एक व्यक्ति से गलत व्यवहार किया था। जांच में शिकायत सही मिली तो कार्यवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें