फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की मेरिट सूची जारी, प्रवेश शुरू

Sun, 24 May 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलग अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने के लिए इस बार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे जिसकी सूची संस्थान में चस्पा कर दी गई है। हालांकि जिनका नाम सूची में है वह 29 मई तक प्रवेश करा लें।
विज्ञापन



शनिवार को आईटीआई परिसर में दिनभर अभ्यर्थियों की भीड़ एकत्र रही। परिसर में चस्पा मेरिट में अभ्यर्थी अपना नाम तलाशते रहे। इस बार फिटर, टर्नर, स्टेनो, मोटर मैकेनिक, कंप्यूटरी, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन आदि ट्रेडों की अलग अलग सूची जारी की गई है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर, बिंदकी और जहानाबाद केंद्रों की सूची में अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग का प्रमाण पत्र, तीन रंगीन फोटो, प्रशिक्षण शुल्क, कासन मनी और प्रवेश शुल्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी अभिलेखों की प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित हों। अभी एक सूची और आएगी जिसमें शेष अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें