शाह में असनी पुल पार गेगासो घाट पर बुधवार को गंगा स्नान करते समय डूबे अमन पाल (20) का गुरुवार को शव बरामद हुआ। गोताखोरों ने 20 घंटे की मशक्कत के बाद शव को गंगा से बाहर निकाला।
डूबने वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, गांव में शव आते ही कोहराम मच गया। अमन गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी अंतर्गत चकअल्लीपुर गांव का निवासी था।