कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बे में छात्र के अपहरण मामले में आरोपी उसका रिश्तेदार ही निकला। आरोपी को अपनी प्रेमिका से शादी रचानी थी। उसे पैसे की जरूरत थी। रकम के लिए उसने छात्र का अपहरण कर लिया। फिरौती मिलने के आसार न दिखने और बात खुल जाने के डर उसने अपहृत छात्र का गला दबाकर मरा समझ जंगल के एक कु एं में फेंक उसके ऊपर ईंट डाल दिया था। गिरफ्तार अपहरणकर्ता ने सीओ बिंदकी के सामने यह बातें बताईं।
बुधवार को कोतवाल केके यादव ने मुखबिर की सूचना पर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए अपने हमराही दरोगा आरके यादव, नरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक यादव, आलोक के साथ पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा के समीप अपहरण में प्रयोग की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पक डे़ गए अपहरणकर्ता सनी पुत्र सफूर निवासी दहेली कोतवाली घाटमपुर ने बताया कि उसे अपनी कथित प्रेमिका के साथ शादी करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। तभी उसने गुरुवार नौ जुलाई को जोनिहां निवासी मोहम्मद इकबाल का 13 वर्षीय पुत्र मो. शफीक को बहला फुसला कर बाइक मेे बिठाकर अपने साथ ले गया। गांव के जंगल में पहुंचने के बाद शाम 7:51 बजे अपहृत के पिता को फोनकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात पूरी नहीं हो पाई और फोन कट गया। फिरौती न मिलने के आसार देख उसने छात्र को गला दबाकर अपनी जान में उसे मारकर कुंए पर फें क दिया था।