फतेहपुर। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। शाम ढलते ही ठंडी हवा राहत दे रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही और कई दुकानदारों ने गर्मी के कारण दुकानें समय से पहले बंद कर दीं। गर्म हवा के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया है लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर निकल रहे हैं।
शाम होते ही मौसम का रुख नरम पड़ जाता है। हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिलती है और इसी समय लोग टहलने व जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिन तक हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। डिहाइड्रेशन, चक्कर और बुखार की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने दिन में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।