प्लास्टिक की बोतलों से क्यारियां सजाती हथगाम ईओ मोहिनी केसरवानी
- फोटो : FATEHPUR
खागा। हथगाम नपं ईओ मोहिनी केसरवानी ने सोमवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत प्लास्टिक की बेकार बोतलों से वार्ड नौ तेहीपारा उत्तरी देवदास तालाब के पास पार्क में क्यारी बनाई। उनकी क्यारी को लोगों ने सराहा।
ईओ ने कहा कि बोतलों को नाली या सड़क पर फेंकने से अच्छा है कि उनसे क्यारी बनाई जाए। लोग अपने घर, बगीचे में प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग करें। अगर वह बोतलों का प्रयोग नहीं करना चाहते तो भी उन्हें बाहर न फेंके, बल्कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी को सौंप दें।
इसका प्रयोग नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ईओ ने हथगाम नगर पंचायत से अधिग्रहित देवदास तालाब के किनारे खाली बोतलों से थाल बनवाई।