फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वैक्सीन कोल्ड चेन में अनियमितता पर जांच समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन के भंडारण व कोल्ड चेन प्रबंधन में अनियमितता को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को तीन दिनों के अंदर संयुक्त हस्ताक्षरित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पांच अगस्त के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। सीएमओ डॉ. उदयभान सिंह ने प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर टीम गठित की है। गठित जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद को अध्यक्ष, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार व जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चंद्र गौतम को सदस्य बनाया गया है। समिति को वैक्सीन कोल्ड चेन हैंडलर की ओर से विश्वसनीयता भंग होने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें