फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन में मां के पास सोते समय खिड़की से गिरा था मासूम, ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-46-मृतक कनिष्क। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीमांचल एक्सप्रेस में मां को नींद आने पर नौ माह का मासूम सफर के दौरान आपातकालीन खिड़की से नीचे गिर गया। नींद खुलने पर मां को बच्चे के गायब होने का पता चला, तब तक ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी।
विज्ञापन

प्रयागराज पहुंचने पर घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। इसके बाद रेलवे पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। शनिवार को मासूम का शव रसूलाबाद-सतनरैनी के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले मोहन परिवार के साथ सीमांचल एक्सप्रेस के एस-1 कोच में दिल्ली से बिहार जा रहे थे। उनके साथ नौ माह का बेटा कनिष्क भी था। सफर के दौरान मां बच्चे को अपने पास लेकर सो गई। इसी बीच बच्चा खिड़की के पास पहुंच गया और नींद में ही आपातकालीन खिड़की से नीचे गिर गया। मां की नींद खुली तो बच्चा पास नहीं था।
विज्ञापन

प्रयागराज पहुंचने पर बच्चे के गायब होने की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी फतेहपुर ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कराई। पुलिस के साथ यात्रियों ने भी खोजबीन में मदद की। काफी तलाश के बाद रसूलाबाद-सतनरैनी के बीच रेलवे ट्रैक पर मासूम का शव मिला। जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मां के नींद में होने से कारण मासूम आपातकालीन खिड़की से ट्रैक पर गिरा था।

फाइल फोटो-46-मृतक कनिष्क। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें