फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिलाधिकारी बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया आरोही-अवरोही क्रम

विज्ञापन
फोटो-04-प्राथमिक विद्यालय पहुंर में बच्चों को पढ़ाते डीएम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां के प्राथमिक विद्यालय पहुर का सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों की गणित की क्लास लगाकर उन्हें आरोही और अवरोही क्रम का पाठ पढ़ाया। अभिभावकों से वार्ता कर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने की बात कही। बीईओ को बाउंड्रीवाॅल निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति, कॉलिंग, मैपिंग रजिस्टर और निपुण तालिका की जांच की। कंपोजिट ग्रांट, खेलकूद, स्टेशनरी में आई धनराशि की जानकारी ली। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए बीएसए को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट देने को कहा।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार को बीईओ से बातकर विद्यालय परिसर की सफाई कराने, बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराकर गेट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में इस्तेमाल हो रही सामग्री का सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश तहसीलदार को दिया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक सुनील कुमार, तहसीलदार अचलेश सिंह सहित संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें