फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Sat, 01 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
शहर के मुराइनटोला तालाब में बनी झोपड़ी गिराती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रशासन ने शुक्रवार को तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान छेड़ा। एसडीएम सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम व पुलिस बल निकली। शहर के मुराइनटोला में हनुमान मंदिर के पीछे तालाब में बने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। यहां पर बने आधा दर्जन चट्टा मालिकों के निर्माण तोड़ दिए गए।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर तालाब की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का काम दोपहर बाद शुरू हुआ। हालांकि पहले दिन टीम ने अस्थायी निर्माण ढहाया। मुराइनटोला तालाब पाटकर आधा दर्जन लोग दुधारू पशुओं का चट्टा चला रहे थे। जमीन खाली कराने के बाद नगर पालिका ने जमीन की बैरीकेटिंग का काम शुरू करा दिया है। अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि खाली कराई गई जमीन में पक्की बाउंड्री का निर्माण कराकर मीट मार्केट खोला जाएगा।

ईओ नगर पालिका परिषद रश्मि भारती ने बताया कि शहर क्षेत्र में राजस्व विभाग के अभिलेखों में 30 तालाब दर्ज हैं। इन सभी को सूचीबद्ध कर लिया गया है। टीम राजस्व विभाग की टीम के साथ मौकेे पर जाकर पहले पैमाइश कराती है। इसके बाद तालाब की जमीन खाली कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने तालाबी जमीन पर कब्जा कर रखा है, खुद खाली कर दें। कब्जा बेदखल करने के बाद उनसे आर्थिक दंड भी वसूला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें