फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

Sat, 01 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
नरैचा में अग्निकांड से झुलसा गृहस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में चूल्हे की राख से भड़की आग ने चार घरों की गृहस्थी बर्बाद कर दी। एक व्यक्ति भी झुलस गया। उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के जवानों की मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। इससे आसपास के कई घर तबाह होने से बच गए।
विज्ञापन



नरैचा गांव निवासी गजराज पासवान के घर के पास बनी बांस की कोठी के पास चूल्हे की राख डाली जाती है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12बजे इसी राख से उड़ी चिंगारी ने गजराज के घर को चपेट में ले लिया। इसके बाद आग विकराल होने लगी।




गांव में चीख-पुकार मच गई। गर्मी और हवा से सभी दहशत में आ गए। गजराज के भाई सुखराम, कंधई व विजयपाल पासवान के घर भी एक-एक कर चपेट में आते गए। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने में जुटे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में चारों भाइयों की गृहस्थी जल गई। आग बुझाते समय गृहस्वामी गजराज गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें