फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नगर पंचायत कर्मी से अभद्रता, धरने पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो-01-नगर पंचायत कार्यालय के बाहर एकत्र कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
धाता। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शनिवार को कामकाज ठप कर कार्यालय परिसर में धरना दिया। उनका आरोप है कि साथी चालक अशोक पासवान से हुई अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने हल्की धाराओं में कार्रवाई की है। इससे आरोपियों को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को अशोक पासवान कूड़ा गाड़ी लेकर अटेलवा मोहल्ले में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कृपाशंकर शुक्ला से विवाद हो गया।

कर्मचारियों का कहना है कि गाली-गलौज के साथ-साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जातिगत टिप्पणी भी की गई, लेकिन पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट नहीं दर्ज की। उधर, कृपाशंकर शुक्ला का कहना है कि उन्होंने केवल अपने घर के सामने कूड़ा डालने से मना किया था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 11 बजे अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने कर्मचारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि सोमवार को इस मामले में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। ईओ की अपील पर कर्मचारियों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें