फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़कने से आलू की फसल में झुलसा रोग के बढ़े आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से आलू की फसल में झुलसा रोग के आसार बढ़ गए हैं। उद्यान विभाग ने आलू को झुलसा के प्रकोप से बचाने की सलाह दी है। इसके लिए किसान दवा का छिड़काव करें और खेत में नमी बनाए रखें।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जब पारा 10 डिग्री से कम होता है, तो झुलसा रोग तेजी से फैलता है। इससे आलू की फसल बचाने के लिए किसान दवा का छिड़काव पहले से करें। झुलसा रोग में पत्तियां सिरे से झुलसनी शुरू हो जाती हैं और दो से चार दिनों में पूरे खेत की फसल नष्ट हो जाती है।
इससे बचाव करने के लिए किसान पहले से ही दवा का छिड़काव करें। झुलसा से बचाने के लिए जिंक मैगनीज कार्बामेंट दो से ढाई किलोग्राम व मैकोजेब दो से ढाई किलोग्राम को 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। यह एक हेक्टेयर के लिए रहेगा। जिन किसानों ने मिर्च, टमाटर की फसल बोई है। वह भी शीतलहर से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें