फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी बढ़ाएगी मतदान जागरूकता

Wed, 25 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
सेल्फी का बना स्लोगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रशासन ने जिले में मतदान का औसत बढ़ाने को नई कवायद की है। इसके लिए सोशल साइट फेसबुक को माध्यम बनाया गया है। इसके लिए फेसबुक पेज बनाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में फेसबुक पेज ‘इपिक सेल्फी फतेहपुर’ चालू हो गई है। पहले ही दिन कुछ ही घंटे में पांच लोग सेल्फी भेज चुके हैं। सबसे खूबसूरत सेल्फी वाले मतदाता को सम्मानित किया जाएगा। प्रयास यह है कि अधिक से अधिक मतदाताओं की सेल्फी लोड करके लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया जा सके।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए फेसबुक पेज खोला है। इसे खोलने के लिए मतदाता को फेसबुक में ‘इपिक.सेल्फी फतेहपुर’ टाइप करना होगा। इसे चुनकर कोई भी मतदाता वोटर आईडी के साथ अपनी ली गई सेल्फी पोस्ट कर सकेगा। इस पेज में विधानसभा निर्वाचन-2017 की सूचना के साथ प्यारा स्लोगन दिया गया है कि ‘ युवा शक्ति के तीन हैं काम, शिक्षा सेवा और मतदान’, इसी से प्रेरणा लेकर सबसे पहली सेल्फी सेमुअल डेविड सैमसन ने भेजी। इसके बाद तांता लग गया है।

रात तक सेल्फी भेजने वालों में दिलीप कुमार, सूरज कुमार, अंजू वर्मा प्रमुख रहे। डीएम ने बताया कि जिले के 17.88 लाख मतदाताओं को मतदान करने का संदेश पहुंचे इसके लिए फेसबुक पेज खोला गया है। वर्तमान परिवेश में बहुतायत युवा मतदाता फेसबुक से जुड़े हैं। ऐसी हालत में अधिक से अधिक मतदाता इपिक सेल्फी भेजकर अभियान के अंग बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें