राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव आचार संहिता पालन का पाठ पढ़ाया। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि बैंक खाता खोलने के बाद ही प्रत्याशी 27 जनवरी से जिला निर्वाचन कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद पाएंगे।
डीएम ने दलीय प्रतिनिधियों को जुलूस, वाहन, पोस्टर का प्रयोग बिना अनुमति न करने की सीख दी। कहा कि जिले में 30 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सभी दलीय प्रतिनिधि शत प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस अवश्य जमा कर दें।
ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। नामांकन जुलूस में तीन वाहन और प्रत्याशी समेत पांच लोग कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन हरिहरराम, प्रेमप्रकाश के अलावा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।