बिजली के पोल में पत्नी को बांधकर पैर काटने वाले
आरोपी पति शिव प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हमले में
इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
बता दें किशनपुर थाना क्षेत्र
के ब्योटी गांव में कल्लो देवी का एक पैर मंगलवार की शाम उसके पति
शिवप्रसाद ने बिजली पोल पर बांधकर काट दिया था और फरार हो गया था।
एसओ
राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया
है। उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
कुल्हाड़ी में खून लगा हुआ है। जिसकी भी जांच कराई जाएगी।
आरोपी सिरफिरा
है। वह पत्नी पर हमले का कोई ठोस कारण नहीं बता रहा है। वे पत्नी पर ठीक से
खाना न देने का आरोप लगा रहा है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई
है।