फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी में दिन का सुकून और रात की नींद गायब

विज्ञापन
फाेटो-09- बहुआ रोड पर दोपहर 12 बजे पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। पिछले दो दिनों से तापमान स्थिर रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उमस और गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन तापमान में कोई खास बदलाव न होने से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग जरूरी कार्यों के लिए भी घरों से निकलने से बचते रहे। शाम पांच बजे तक गर्मी का असर बना रहा।
दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही लेकिन इससे मौसम में कोई राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद कचहरी बंद होने पर सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन




कूलर और एसी भी बेअसर

गर्मी का असर इस कदर है कि कूलर और एसी भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। पंखों से लू जैसी गर्म हवा निकल रही है। कूलर की ठंडक लगभग गायब हो गई है। एसी चलाने के बावजूद लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है।

फाेटो-09- बहुआ रोड पर दोपहर 12 बजे पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें