डी स्क्वायर डांस क्लास के नृत्य और गायन प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया। रविवार को सिविल लाइंस के रामा श्यामा मैरिज हाल में हुई प्रतियोगिता में तीस प्रतिभागियों ने ने डांस व बारह प्रतिभागियों ने गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम में जज कानपुर की प्रतिमा प्रजापति, हिमांशु सागर, राहुल सिंह, रवि इलाहाबादी और सिद्घार्थ निगम ने सभी प्रतिभागियों का हौसलाफजाई की। कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
डांस प्रतियोगिता की शुरुआत में डी-डैडिलीस के डारेक्टर विमल सागर ने गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर डांस कर सभी दर्शकों का मनमोह दिया।
इसके बाद अभय श्रीवास्तव, अभिषेक शाह, जोनी सिंह, यश राही, सुशील, साहिल राज पटेल, प्रगति सिंह, रोबोट राय, अमन कश्यप, राज श्रीवास्तव, यश सुमित, अभय शर्मा, कार्तिके गुप्ता, योगेंद्र सिंह, शगुन मिश्रा ने डांस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी तरह गीत प्रतियोगिता में स्वाती गुप्ता, अभिषेक, शोभना सिंह, इशहाक, शिवानी पटेल, अनमोल सिंह, अमित, प्रकाश, अफसर अली की मधुर वाणी से गीत प्रस्तुत कर लोगों को मन मुग्ध कर दिया।
इस मौके पर राजू सिंह, ब्लाक प्रमुख मलवां पिंटू सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य सीमू सिंह चंदेल, किट्जी स्कूल के प्रबंधक आशीष सिंह, संजय सिंह, सुमित कुमार, लखन, जयकिशन, सौरभ, राजा, सुमित, आदिल आदि रहे।