फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। लोक अदालत में जा रहे सगे भाइयों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई जख्मी हो गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया। खबर मिलने पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जिस कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सुजानीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (42) अपने भाई कुलश्रेष्ठ (38) के साथ बाइक से फतेहपुर के लिए निकले थे। बैंक ऋण को लेकर उन्हें नोटिस मिली थी। जिसके निस्तारण के लिए वह लोक अदालत में जा रहे थे। जैसे ही वह खासमऊ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो प्रयागराज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई जख्मी हो गया।
इसकी खबर परिजनों को भाई ने दी तो वह मौके पर पहुंचे। परिजन श्रवण को हरदों सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत बताया। खबर मिलने पर चौकी इंचार्ज महिंचा मंदिर विवेक सिंह अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्रवण के परिवार में पत्नी सुनैना, पुत्र नितिन (17) व पुत्री रोशनी (13) हैं। छोटे भाई
विज्ञापन

कुलश्रेष्ठ के अनुसार, टक्कर मारने वाला ट्रक सीआरपीएफ का था। टक्कर लगने के बाद ट्रक में बैठे कर्मचारियों ने उनके भाई को उठाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। यह देख वह गाड़ी लेकर निकल गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छोटे भाई ने ट्रक सीआरपीएफ का होना बताया है। जिसकी जांच की जा रही है। श्रवण कुमार टेंपो चलाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें