फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रायबरेली ने बांदा-हमीरपुर टीम को हराया

Tue, 14 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों ने चौके छक्के लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो सेलेक्टर भी युवा खिलाड़ियों का जोश देखते ही रह गए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट मैच की श्रृंखला में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा-हमीरपुर और रायबरेली टीम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें रायबरेली ने बांदा-हमीरपुर टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण स्पोर्ट स्टेडियम में जनपदीय अंडर 16 मैच में  थोड़ा विलंब हुआ। टास जीतते हुए रायबरेली के कप्तान ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। बांदा हमीरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 107 रनों का स्कोर बनाया। बांदा हमीरपुर की ओर से सर्वाधिक रन अर्पित कबीर ने 29 गेंदों में 27 रन बनाए। शुभम चौधरी ने 41 गेंदों में 20 रन, ऋषभ शुक्ला ने 13 रन, चंद्रभान ने 12 रनों का योगदान दिया।

वहीं बांदा हमीरपुर की ओर से सबसे सफल बालर मोहम्मद असरफ ने पांच विकेट, अनुपम मौर्य ने दो विकेट, सुशील मिश्रा, मोहम्मद अजहर व प्रांजल गुप्ता ने एक एक विकेट लिए।
विज्ञापन


वहीं मैच के बीच में वर्षा हो जाने के कारण मैच लगभग दो घंटे प्रभावित रहा जिससे चालीस ओवर का मैच तीस ओवर का कर दिया गया लेकिन बांदा हमीरपुर की टीम 28.5 ओवर में ढेर हो गई। वहीं रायबरेली ने अच्छी शुरुआत की और 22 ओवर दो गेंद में तीन विकेट खोकर 108 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। रायबरेली की ओर से मोहम्मद असरफ ने 31 रन बनाए और पांच विकेट लिए।

सुशील मिश्र ने 30 रन नाट आउट रहकर अपने बालिंग में एक विकेट लिया। शास्वत सिंह ने 11 रन, विपिन ने 7 रन, प्रांजल गुप्ता ने चार रन लेते हुए नाट आउट रहे। वर्षा के कारण रुके मैच में स्टेडियम के छात्रावास में रह रहे लड़कों के योगदान की वजह से मैच शुरू हो सका।

मुख्य अतिथि साबिर भाई व क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। यूपीसीए के अंपायर तरुण कपूर व सतीश पांडेय ने सूझ बूझ के साथ काम किया। लखनऊ से आए सेलेक्टर उबैद कमाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर यूपीसीए के उपाध्यक्ष व एफडीसीए के सचिव प्रिंस रियासत अली, एफडीसीए के अध्यक्ष सैफ उद्दीन, उपाध्यक्ष स्वरूपराज सिंह जूली, कोच सोबी कासिम, मोहम्मद नूर, ग्राउंड मैनेजर महेंद्र सिंह यादव, डीसीए सचिव रायबरेली मोहम्मद फहीम और डीसीए सचिव हमीरपुर अहमद अली खान, गजंफर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें