फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर में कौशल्या दौड़ी सबसे तेज

Mon, 02 Feb 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ते हुए होनहार कौशल्या देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डा.अखिलेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 25वें वार्षिक क्रीड़ोत्सव का समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा इलाहाबाद डा.अखिलेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या स्वप्ना चट्टोपाध्याय ने की। अंतिम दिन क्रीड़ा प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में कौशल्या देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रिले दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही। कौशल्या देवी बीए प्रथम वर्ष को एथलेटिक्स चैंपियन घोषित किया गया।

इसके बाद टीम गेम्स तथा एथलेटिक्स की विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिन छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की है वे आगे भी अपना प्रयास जारी रखें।

महाविद्यालय प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी छात्राओं को बधाई दी। क्रीड़ा प्रभारी शिव मंगल यादव ने क्रीड़ा आख्या प्रस्तुत की। डा.शशि किरन ने सभी अतिथियों व सहयोगियों को धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रशांत द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें