नगर के ललौली रोड स्थित चिल्ड्रेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ बिंदकी अनुराग दर्शन की पत्नी सुषमा दर्शन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
बुधवार को अयोजित किया गया फैंशन शो में आधा सैकड़ा प्रतिभागी छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें बच्चों ने अपने आदर्शों के रोल प्रदर्शित किए।
बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राधा, सेंटा क्लाज, चार्ली चैपलिन, सुभाष चंद्र बोस आदि महान पुरुषों के परिधान में अभिनय कर फैशन के धामल में कमाल कर दिखया, जिसे देख अभिभावक भाव विभोर हो गए।
बेस्ट ड्रेस में आराध्या ओमर, नंदनी, मीनाक्षी वर्मा विजेता रही।
जबकि निर्णायक दल की प्रधानाचार्या देविंदर कौर, सुषमा दर्शन, पूनम सिंह ने बच्चों के सभी क्रिया कलापों के आधार पर उनको अंक प्रदान किए, जिसमें नर्सरी से अंतिमा, सुविच्छा, कृति गुप्ता, समग्र उमराव एलकेजी से अथर्व मिश्रा, ओम जी, सताक्षी, रवाब खान, अमन सिंह तथा यूकेजी से मांडवी ओमर, हेरा नाज, गुलाम मुईनुद्दीन, आमना खान, कविता पटेल, अंशिका अपने अभिनय के माध्यम से विजेता रहे।