फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में हत्या, लूट, रेप करने वाले धरे गए

Thu, 28 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
खागा पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खागा कोतवाली पुलिस ने 2011 में जिले को दहला देने वाले गैंग के दो सदस्यों को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन बदमाशों ने मलवां थाना क्षेत्र में एक रात में हत्या, लूट की चार वारदातें और खेतों पर काम करने वाली एक महिला के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को बारी-बारी से अंजाम दिया था। हालांकि रेप के मामले को इज्जत लुटने के डर से पीड़ित परिवार जहर की तरह पी गया था।
विज्ञापन



खागा कोतवाल मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि हाईवे पर रात्रि चेकिंग के दौरान सेलरहा गांव निवासी भंवर सिंह उर्फ नेता और सुजानीपुर निवासी ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों लूटपाट के इरादे से तमंचा और कारतूस लेकर आए थे। यह कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हैं।


आरोपियों ने गैंग के साथ मलवां हाईवे पर पेट्रोल पंप में उद्घाटन की रात हमला किया था। एक गार्ड की हत्या व दूसरे को गोली मारकर लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए थे। मलवां कस्बे में तीन शराब की दुकानें लूटी थीं। यही नहीं जमकर शराब पी और जेबों में भर ले गए थे। रेलवे लाइन की ओर जाते समय रास्ते में किसान व महिलाएं खेतों पर काम कर रही थी। एक महिला के साथ गैंग के ही सदस्यों ने दुष्कर्म किया था। नशे में होने के कारण बदमाशों में एक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी, बाकी भाग निकले थे और एक माह बाद पकड़े गए थे।
विज्ञापन



कौशांबी के कई बदमाश भी गैंग में शामिल रहे थे। जमानत पर बदमाश खुलेआम घूम रहे थे। कोतवाल ने बताया कि ज्ञान सिंह के खिलाफ 18 लूट, डकैती के मुकदमे हैं। फतेहपुर के साथ ही कौशांबी, मध्य प्रदेश में डकैतियां डाली थी। एडीजे 10 की कोर्ट से लूट के मामले में ज्ञान सिंह का वारंट भी है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें