फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में चलीं लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के गांव बंदीपुरवा के शिवा का पुरवा निवासी प्रेमबाबू और राजू सगे भाई हैं। इनके बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार शाम मारपीट हो गई। एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। एक पक्ष से प्रेमबाबू और उसकी पत्नी श्रीमती देवी, दूसरे पक्ष राजू लोधी और उसकी पत्नी मीना देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुुंचाया। दरोगा मनीष सिंह की ओर से एक पक्ष से प्रेमबाबू, अशर्फीलाल, श्रीमती देवी और दूसरे पक्ष से राजू लोधी, धर्मराज, मीना देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, जमीन, खेत, घर व पेड़ बंटवारे का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें