फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में लगी मोटर निकाली तो खड़ा हो गया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। वार्ड 10 में के एक हैंडपंप में लगी मोटर नगर पंचायत निकाल ली। इससे क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। इलाकाई लोगों ने मोटर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 10 में दीनानाथ व हृदयराम के दरवाजे के पास करीब पांच साल पहले नगर पंचायत ने हैंडपंप लगाया था। इस हैंडपंप में लोगों ने सामूहिक रूप से मोटर डाली और पानी ले रहे थे। तीन दिन पहले नगर पंचायत कर्मी यहां पहुंचे और उन्होंने मोटर निकाल ली। इस कारण अब मोहल्ले के लोगों के सामने पेयजल संकट बना हुआ है। मनोज कुमार, दीनानाथ, सरोज देवी, रणजीत सिंह, राम नारायण, सुनील यादव, योगेंद्र आदि ने नगर पंचायत से मोटर लगाने की मांग की है। ईओ मोहिनी केशरवानी ने बताया कि शिकायत पर मोटर निकाली गई है। पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें