किसानों की उपज बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से
शुक्रवार को आलू के उन्नत बीज बांटे गए। इसमें कुफरी बादशाह, कुफरी बहार,
कुफरी आनंद और कुफरी ख्याति बीज प्रमुख रहे।
आलू की बुआई के लिए
किसानों को भटकना न पड़े इसलिए उद्यान विभाग जिले के किसानों को यह उन्नत
बीच बेच रहा है। आलू बीज वितरण में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों की
सूची तैयार कर बीज किसानों को दिया गया है।
जिले से पांच सौ क्विंटल आलू
के बीज की डिमांड भेजी गई थी, जिसमें 335 क्विंटल बीज मिला। ढाई मिमी साइज
के बीज 22सौ रुपये और साढे़ पांच मिमी आलू के बीज 1920 रुपये प्रति क्विंटल
बेचा गया।
जिला उद्यान अधिकारी अनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन
करने वाले प्रति किसान को एक क्विंटल आलू का बीज दिया गया है। अब तक आवेदन
करने वाले सभी किसानों को बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
आलू के बीज
बांटने में धांधली का आरोप कुछ किसानों ने लगाया है। जिला उद्यान विभाग के
फूलबाग में आलू का बीज लेने आए पनई गांव के किसान बृजेश सिंह, राहुल, अनिल
सिंह ने बताया कि गुरुवार को आलू लेने आए थे
तब उद्यान विभाग के
कर्मचारियों ने शुक्रवार को बीज बांटने की बात कह कर लौटा दिया। शुक्रवार
को सुबह आने पर बीज की साइज का बादशाह और आनंद आलू नहीं बचा। अब ख्याति और
कुफरी बहार का बीज बड़े साइज में है।