फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपैक्ट: नाला खोदाई चालू, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
करचलपुर में नाले से सिल्ट निकालती जेसीबी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। देवमई ब्लॉक के करचलपुर गांव में नाले की सिल्ट सफाई शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों को बदबू और गंदगी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

करचलपुर गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। इसनाले को ग्रामीणों ने कूड़ा-कचरा डालकर पाट दिया था। जिससे गंदे पानी निकासी बंद हो गई।
गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। गंदगी और बदबू से लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों ने कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। बीते दिन हुई बारिश से नाला उफना गया।
गांव की गलियों में जलभराव हो गया। ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने दो जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया। अफसरों ने भी समस्या को संज्ञान में लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ग्राम प्रधान चंद्रपाल ने रविवार की शाम से नाले की सिल्ट सफाई शुरू करा दी है। दूसरे दिन सोमवार को सिल्ट निकालने में जेसीबी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला और तालाब पूरी तरह गंदगी से पटा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नाले की सिल्ट सफाई कराई जा रही है। तालाब की जमीन के बड़े हिस्से में भी अतिक्रमण है। इसे बारिश के बाद हटवाया जाएगा।
- चंद्रपाल, ग्राम प्रधान, करचलपुर देवमई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें