बकेवर में खलिहान में डंप की गई सवा 600 घन मीटर से ज्यादा मौरंग को जप्त किया गया है। कार्रवाई एसडीएम और डीएसपी की टीम ने की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बिंदकी एसडीएम आशीष कुमार और डीएसपी योगेंद्र मलिक शनिवार की सुबह कस्बे के एक खलिहान पहुंचे। यहां 439 घन मीटर मौरंग डंप थी। प्रशासन ने लिखा पढ़ी करते हुए इसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
इसके बाद इसी टीम ने मंगलम कॉलोनी में छापा मारा। वहां पर भी 199 घन मीटर मौरंग का भंडारण मिला। लेखपाल अजीत कुमार ने बताया कि कुल 638 घन मीटर मौरंग बरामद की गई है। एफआई आर की कार्रवाई कराई जा रही है।