ललौली। असोथर ब्लॉक के ललौली क्षेत्र में बिना मान्यता स्कूलों का संचालन जारी है। विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी तीनों विद्यालय बंद नहीं हुए हैं।
ललौली बस स्टॉप के पास संचालित जेपी पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल और संस्कृति ग्लोबल विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। बीईओ की जांच के दौरान संचालक कोई भी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके थे। इसके बाद बीईओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए थे।
नोटिस की समय सीमा समाप्त हुए करीब एक माह बीत चुका है लेकिन विद्यालयों का संचालन अब भी जारी है। बीईओ असोथर गौरव मिश्रा ने बताया कि सभी मानक विहीन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अब गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।