फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे के बाद गोमांस लदी कार छोड़कर भागे तस्कर, वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में प्रतिबंधित मांस लदी कार क्षतिग्रस्त होने पर तस्कर उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस को 12 दिन बाद कार से उठने पर जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार सीज कर दी है। कानपुर निवासी तस्कर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कैंची मोड़ के पास एक मई को एक कार सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। मलवां पुलिस ने कार को सौंरा चौकी में खड़ा करा दिया था। 12 मई को कार से दुर्गंध आने पर पुलिस ने तलाशी ली। जांच के दौरान डिक्की से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। डॉक्टर से जांच कराने पर गोमांस होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने अवशेषों को गड्ढे में दफन कराया। कार नंबर के आधार पर वाहन कानपुर के नाला रोड कांधी मोहाल निवासी अब्दुल गफ्फार की पत्नी तवस्सुम बानो के नाम पंजीकृत मिला। जांच में सामने आया कि अब्दुल गफ्फार बांदा, औरेया व जिले में चोरी-छिपे गोमांस की तस्करी करता है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी अब्दुल गफ्फार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें