फतेहपुर। अवैध मौरंग डंपों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन ने भिटौरा मार्ग पर रोड किनारे पड़े मौरंग के भंडार सीज किए हैं। भंडार पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं। जिनकी खनन विभाग नीलामी करेगा।
नायब तहसीलदार विकास पांडेय और खनिज विभाग की टीम ने रामगंज पक्का तालाब से लेकर भिटौरा मार्ग इलाके में रोड किनारे लगे मौरंग डंप की जांच की। मौरंग डंप लगाने वाला कोई भी व्यक्ति टीम के सामने नहीं आया। प्रशासन ने अवैध डंप मानकर सीज किया है। जिसके बाद राजस्व टीम ने डंपों की नाप की। करीब चार सौ घन मीटर मौरंग मिली। इसके बाद मौरंग की सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस को सुपुर्दगी की गई। नायब तहसीलदार ने बताया मौरंग के कागज दिखाने पर ही मौरंग सुपुर्द की जाएगी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मौरंग की सुरक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।