फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध कब्जा न हटा, तो कल चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। एक सप्ताह के अंदर वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा न हटाने पर बुलडोजर चलेगा। थाना हुसैनगंज के मिश्रामऊ में वन विभाग की करीब चालीस बीघा जमीन है। वन ब्लॉक के गाटा संख्या 289 में पहले से गांव के कई लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण करा लिया है। डेढ़ साल पूर्व वन विभाग ने 45 लोगों को विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। सभी नोटिस ठंडे बस्ते में दफन होकर रह गई। अवैध कब्जा आज भी बरकरार हैं।
विज्ञापन

12 जून को वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ने एक बार फिर आठ लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर अवैध कब्जा न हटाने पर शनिवार को बुलडोजर से निर्माण हटाने की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
वन दरोगा अवधेश यादव ने बताया कि पूर्व में जारी नोटिस में कब्जा करने वाले 45 लोगों के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा गांव के आठ लोग वन विभाग की जमीन पर जुग्गी झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखे हैं। उनको नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

इसमें पुत्ती लाल, धर्म सिंह, विनोद, राम महेश, खेमराज, गोरेलाल, रज्जन तथा बाबूसिंह शामिल हैं। 25 जून को गांव के गोरेलाल ने अवैध कब्जे की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल से की थी। मंत्री के निर्देश पर डीएम ने वन विभाग की जमीन शनिवार तक खाली कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पहले की नोटिस ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें