फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मैं जिंदा हूं... सरकारी रिकॉर्ड में कर दिया मुर्दा

विज्ञापन
फोटो-22-अपना आधार कार्ड दिखाता कागजों में मृत किसान शिवनंदन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी अभिलेखों में जीवित किसान को मृत दर्शाए जाने से किसान सम्मान निधि और पेंशन का लाभ मिलना बंद हो गया। इस पर बिंदकी तहसील के चक कश्मीरी गांव के अंश अरईपुर निवासी शिवनंदन (67) ने अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की है। उन्होंने खुद को जिंदा बताते सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्त कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवनंदन का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। इससे उनकी किसान सम्मान निधि और पेंशन प्रभावित हुई है। योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित के मुताबिक उन्होंने इसी वर्ष 12 अक्तूबर को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने संबंधित विभागों के अभिलेखों की जांच कराकर गलत जानकारी दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उन्हें पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन



मामले की जांच कराई जाएगी। अभिलेखों में त्रुटि मिलने पर संबंधित विभाग से रिकॉर्ड दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही पात्रता के अनुसार किसान सम्मान निधि और पेंशन का लाभ दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- निधि गुप्ता वत्स, डीएम।

फोटो-22-अपना आधार कार्ड दिखाता कागजों में मृत किसान शिवनंदन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें