फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध संबंध का विरोध करने पर कॉल पर पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के विरोध और दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक महिला को फोन कॉल पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने सोमवार को पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह आबूनगर के एक युवक से 11 दिसंबर 2019 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध भी हैं। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर पीटा गया। पति बाद में दुबई चला गया और उसे भी बुला लिया।
महिला किसी तरह देश लौटकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि यहां दूसरे नंबर के जेठ ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत 31 मई को आबूनगर पुलिस चौकी में की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वहीं पंचायत के दौरान फोन पर पति से बात कराई गई जिसमें उसने कॉल पर तीन तलाक दे दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें